कुछ ही घंटों में हो जाएगा पाकिस्तान का फैसला.. आखिरी लीग मैच कितना और क्यों है जरूरी?

Spread the love

PAKvsNAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. ऑस्ट्रेलिया के सुपर-8 से बाहर होने से खलबली मची हुई है. सवाल पाकिस्तान पर भी अटका हुआ है क्योंकि टीम के लिए करो या मरो की स्थिति बनी हुई है. आईए जानते हैं कि आखिरी लीग मुकाबला पाकिस्तान के लिए कितना जरूरी है? अगर सलमान आगा की टीम को सुपर 8 में अपनी उम्मीदें बनाए रखनी हैं, तो बुधवार को नामीबिया के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में हर हाल में जीत जरूरी है.

भारत के खिलाफ हार के बाद से खतरा: भारत के खिलाफ 61 रन की हार से पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि, उससे पहले टीम ने लगातार दो मैच जीतकर टूर्नामेंट का आगाज किया था. अगर पाकिस्तान मुकाबले में हार जाता है तो उनका टूर्नामेंट समय से पहले खत्म हो जाएगा. दबाव तेजी से बढ़ा है. 2022 और 2024 के T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ उनके मुकाबले कड़े थे, फिर भी वे पीछे रह गए. एशिया कप के बाद से, भारत ने अब लगातार चार आसान जीत दर्ज की हैं, जिससे बड़े मुकाबलों में पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

सीनियर्स परि गिरेगी गाज? सीनियर खिलाड़ी बाबर आज़म और शाहीन अफरीदी पर नजरें तेज हो गई हैं. शाहीन पावरप्ले या डेथ ओवरों में गेम को कंट्रोल करने में नाकाम रहे, उन्होंने दो ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया. स्पिन के खिलाफ बाबर की दिक्कतें सामने आ रही हैं T20I टीम में वापसी के बाद से स्पिन के खिलाफ उनका स्ट्राइक-रेट 101.70 है जिससे मिडिल ऑर्डर में बैलेंस और इरादे पर सवाल उठ रहे हैं. सिलेक्शन की दिक्कतें हैं, अगर मैनेजमेंट बदलाव करता है तो सलमान मिर्जा और फखर जमान दावेदारी में हैं.

स्पिन पर डिपेंड है पाकिस्तान: पाकिस्तान का स्पिन पर ज्यादा डिपेंड है. तीन मैचों में 13, 16 और 18 ओवर दर्शाता है कि टूर्नामेंट के बीच भी ये टीम अभी कॉम्बिनेशन की तलाश कर रही है. नामीबिया सुपर-8 से बाहर है और इस टीम के पास खोने को कुछ नहीं है. लेकिन टीम में मोटिवेशन की कमी नहीं है क्योंकि 2027 ODI वर्ल्ड कप को-होस्ट के तौर पर होने वाला है. पाकिस्तान के लिए करो या मरो की स्थिति है जीते नहीं तो घर की फ्लाइट पकड़नी पड़ेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *