वृद्ध को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटा जानवरों से भरा ट्रक, 15 भैंसों की दबकर मौत

Spread the love

बांदा कोतवाली क्षेत्र के मिया बरौली गांव के पास एक ओवर लोड ट्रक जिसमें लगभग 30 से 35 भैंस लदी थीं, बुधवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक सामने से आए वृद्ध को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक, बबेरू से फतेहपुर जा रहा था. तभी यह हादसा हो गया.

हादसे में 15 भैसों की दबकर मौत हो गई. पुलिस ने मृत भैसों को जेसीबी के माध्यम से गड्डा खुदवाकर दफन कराया है. बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अज्ञात वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ पशु क्रूरता की प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *