डबल सुपर ओवर, आख‍िरी गेंद पर नतीजा… T20 वर्ल्ड कप में बाल-बाल बचा साउथ अफ्रीका

Spread the love

साउथ अफ्रीका और अफगान‍िस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गजब का रोमांच देखने को मिला. बुधवार (11 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के 187/6 रनों के जवाब में अफगान‍िस्तान की टीम इसी स्कोर पर (187 रन) पर आउट हो गई. इस वजह से यह मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में गया. 

सुपर ओवर में अफगान‍िस्तान ने पहले खेलते हुए 17 रन बनाए. बाद में अफ्रीका की टीम ने भी सुपर ओवर में 17 रन बना. इस तरह यह सुपर ओवर भी टाई हो  गया. इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने 23 रन बनाए. रनचेज करने उतरे मोहम्मद नबी दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए. लेकिन रहमानुल्लाह गुरबाज ने मैच को रोमांचक कर दिया. उन्होंने आउट होने से पहले 3 लगातार छक्के मारे. आख‍िरी गेंद पर रहमतुल्लाह गुरबाज को केशव महाराज ने आउट किया और इस तरह मैच का नतीजा अफ्रीका के नाम रहा. आख‍िरी गेंद पर अफ्रीका को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, पर गुरबाज कैच थमा बैठे. 

पहले सुपर ओवर में क्या हुआ: पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने बिना विकेट खोए 17 रन बनाए. अजमतुल्लाह ओमरजई ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा. जवाब में साउथ अफ्रीका को आखिरी गेंद पर छक्के की जरूरत थी और ट्रिस्टन स्टब्स ने दबाव में शानदार सिक्स लगाकर मैच को दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा दिया.

दूसरे सुपर ओवर में क्या हुआ:  दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 रन बना डाले, जिसमें डेविड मिलर ने 16 रन की तेज पारी खेली. इसके बाद 24 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए गुरबाज ने फिर कोशिश की और तीन छक्के भी लगाए, लेकिन इस बार अफगानिस्तान 19/2 ही बना सका और साउथ अफ्रीका ने यह हाई-वोल्टेज मुकाबला अपने नाम कर लिया.

इससे पहले टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को क्विंटन डी कॉक (59) और रयान  रिकेल्टन (61) ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की मजबूत साझेदारी हुई, जिसने टीम को बड़े स्कोर की नींव दी. निर्धारित 20 ओवरों में प्रोटियाज़ ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए.अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई ने 3/41 और राशिद खान ने 2/28 विकेट लिए.

टारगेट का पीछा करते हुए अफगानिस्तान को रहमानुल्लाह गुरबाज ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच पूरी तरह बराबरी पर ला दिया. हालांकि बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 19.4 ओवरों में 187 रन पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3/26 की अहम गेंदबाजी की.

साउथ अफ्रीका Vs अफगानिस्तान स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका: 187/6 (20 ओवर) – क्विंटन डी कॉक 59, रयान रिकेल्टन 61

अफगानिस्तान: 187 ऑल आउट (19.4 ओवर) – रहमानुल्लाह गुरबाज 84

परिणाम: साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *