सपा का स्टार्टअप कट्टा और बम बनाना था, विधानसभा में बोले- सीएम योगी

Spread the love

UP बजट सत्र का आज आखिरी दिन है. बजट पर जवाब देते हुए सीएम योगी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अप्रैल महीने से शिक्षामित्रों को 18000 और अनुदेशकों को 17 हजार मानदेय मिलेगा. साथ ही जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं है, वहां स्कूलों के लिए 580 करोड़ आवंटित होंगे.

उनका भाषण 2 घंटे 50 मिनट 6 सेकेंड चला. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार को घेरा. सपा विधायक रागिनी सोनकर ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निकाले जाने का मुद्दा उठाया. इस पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि किसी भी कर्मचारी को नहीं निकाला जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य विभाग ने 75 हजार नियुक्तियां की हैं. अब हम एसजीपीजीआई लखनऊ में पार्टनरी हेल्थ केयर सेंटर उपलब्ध करवाने जा रहे हैं. इसके लिए 859 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जा रहे हैं.

योगी ने कहा कि किसी को 100 वर्ग मीटर तक आवासीय और 30 वर्ग मीटर तक व्यावसायिक बनाने पर नक्शा पास करवाने की जरूरत नहीं है. सिर्फ पंजीकरण करवाएं. अगर कोई परेशान करता है तो हम कार्रवाई करेंगे. सीएम ने कहा कि अब ढाई लाख की आय वाले परिवार के छात्रों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी। साथ ही तीन लाख तक की पारिवारिक आय वाले परिवार भी सामूहिक विवाह योजना के पात्र होंगे.

सीएम योगी ने कहा कि हम इस बार रानी लक्ष्मीबाई योजना से बेटियों को स्कूटी देने जा रहे हैं. इसके तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए 400 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *