लखनऊ में होमगार्ड ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी. शुक्रवार तड़के 3 बजे उसने सोते वक्त तार से दोनों का गला घोंट दिया. वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन करके कहा- मैंने मर्डर कर दिया है.
पुलिस पहुंची तो बेटी पूजा साहू (32) का शव ग्राउंड फ्लोर और पत्नी श्याम दुलारी (55) का शव फर्स्ट फ्लोर पर पड़ा था। पत्नी के शव के पास आरोपी रविंद्र शंकर गुप्ता (58) भी बैठा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामला कृष्णानगर इलाके का है. आरोपी होमगार्ड रविंद्र शंकर की लखनऊ PAC में ही तैनाती थी.
DCP मोहम्मद मुस्ताक ने बताया- “शुरुआती जांच में पता चला है कि बेटी किसी युवक से बात करती थी. इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.”
बेटी की 2 शादियां, दोनों बार तलाक:आरोपी रविंद्र शंकर गुप्ता भोला खेड़ा मोहल्ले का रहने वाला है. परिवार में पत्नी श्याम दुलारी, दो बेटियां, एक बेटा और नातिन हैं. बड़ी बेटी पूजा साहू की शादी 2017 में हुई थी. पहले पति से तलाक के बाद 2022 में उसने दूसरी शादी की थी.
दूसरे पति से भी तलाक होने के बाद वह पिता के घर पर रह रही थी. पहली शादी से उसकी एक बेटी है, जो उसके साथ रहती है. छोटी बेटी ससुराल में रहती है, जबकि बेटा अपनी पत्नी के साथ पारा इलाके में रहता है.

तस्वीर श्याम दुलारी और बेटी पूजा की है। जिनकी होमगार्ड ने हत्या कर दी.
बेटा-बहू को दावत पर बुलाया, उनके जाने के बाद हत्या की: इंस्पेक्टर प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को रविंद्र ने दावत के लिए बेटे और बहू को घर बुलाया था. दोनों रात में ही घर चले गए। इसके बाद रविंद्र ने पत्नी श्याम दुलारी और बेटी पूजा की हत्या कर दी.

वारदात की सूचना मिलते ही घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.
5 साल पहले पत्नी छोड़कर भाग गई थी: इंस्पेक्टर प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि 2025 में पत्नी गहने लेकर घर से चली गई थी. रविंद्र ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. बाद में पत्नी रिश्तेदार के घर से बरामद हुई थी. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था.
















Leave a Reply