पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 100 की स्पीड में ट्रक में घुसी अर्टिगा

Spread the love

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई. 3 लोग घायल हैं। खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे. बुधवार सुबह 5 बजे कार पीछे से ट्रक में घुस गई. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, झपकी आने से हादसा हुआ। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे रही होगी.

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. राहगीरों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार के गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला. एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया. 3 घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. हादसा बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुआ.

मृतकखिलाड़ियों की पहचान देवरिया के रहने वाले नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और भागलपुर का रहने वाले अनिकेत (24) के रूप में हुई है. घायलों में देवरिया के आनंद यादव (23), राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *