आगरा में मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर का शुद्धिकरण किया गया. ज्ञानेश कुमार की 76 वर्षीय मां सत्यवती ने कहा, “28 सितंबर को कुछ राक्षस प्रवृत्ति के लोग घर के बाहर आए थे. उन्होंने घर को गंदा किया था. अब घर को शुद्ध किया जा रहा है.”
उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आयोजन है. इसे शांतिपूर्वक और शांति के लिए किया गया. घर के बाहर अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की महिलाएं जुटीं. सभी ने पीले रंग के कपड़े पहन रखे थे. महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. इसके बाद CEC के घर पहुंचकर गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ किया.
ज्ञानेश कुमार का पैतृक घर आगरा के विजय नगर में है. 28 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर प्रदर्शन किया था. इस दौरान घर की दीवार और मुख्य गेट पर कालिख पोत दी गई थी. साथ ही स्प्रे से ‘वोट चोर’ और ‘गद्दार’ लिखा गया था.

ज्ञानेश कुमार की मां और महासभा की महिलाओं ने गंगाजल का छिड़काव कर घर को शुद्ध किया.

अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा ने शंख और घंटा बजाकर कलश यात्रा निकाली.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर सुंदरकांड के पाठ के लिए टेंट लगा
ज्ञानेश कुमार के पिता डॉ. सुबोध कुमार सहित अन्य लोगों ने सुंदरकांड का पाठ शुरू किया है. सुंदरकांड की किताब को माथे से लगाया. इसके बाद पाठ शुरू किया.
















Leave a Reply