फतेहपुर के ललौली में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत नाजुक

Spread the love

रिजवान उददीन,फतेहपुर।
UP के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मेवली मोड़ बहुआ के पास दो बाइकों को जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर जहां इलाज के दौरान चौथे युवक की मौत हो गई.

सीओ बिन्दकी प्रगति यादव ने जानकारी देतें हुए बताया कि जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के पास एक बाइक पर आकश यादव पुत्र धर्मपाल,सौरभ द्विवेदी पुत्र भैयालाल और उमेश पाल पुत्र सुखराज निवासी सिंधवा किसी निमंत्रण में जा रहे थे तभी सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार गजराज पाल उर्फ पिंटू पुत्र रामसेन्ही निवासी दुगरई थाना बिंदकी की जोरदार टक्कर हो गई.

हादसे में सौरभ द्विवेदी पुत्र भैयालाल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वही दूसरे बाइक GJ05 GL 9474 पर सवार गजराज पाल उर्फ पिंटू पुत्र राम सेन्ही की भी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई .स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर मौजूद डॉक्टर ने आकाश यादव को इलाज दौरान मृत घोषित कर दिया.

हादसे में गंभीर रूप से घायल उमेश पाल पुत्र सुखराज को हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उमेश ने भी दम तोड़ दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *