औकात में आये अविमुक्तेश्वरानंद, यौन शोषण मामले में खटखटा सकते HC का द्वार

Spread the love

राहुल मिश्रा, प्रयागराज।
यौन शोषण के मामले में झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपनी याचिका में एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी से बचने के लिए जमानत अर्जी दाखिल कर सकते हैं. तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. 2 कथित नाबालिग पीड़ितों की ओर से एफआईआर दर्ज करने के लिए झूंसी थाने में तहरीर दी थी.

क्या हैं अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप: शिकायकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने महाकुंभ 2025 और माघ मेला 2026 के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. शिकायतकर्ता के मुताबिक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में ही रहने वाले दो बच्चों ने उनके माघ मेले के शिविर में आकर पूरी घटना बताई है. आशुतोष के मुताबिक पीड़ितों ने उनसे मदद मांगी, जिसके बाद उन्होंने झूंसी थाने में शिकायत दी थी. थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो कोर्ट में बीएनएस की धारा 173(4) के तहत कोर्ट में अर्जी दाखिल की, जिस पर सुनवाई के बाद शनिवार को एडीजे पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए.

कोर्ट के आदेश के कुछ ही घंटे बाद झूंसी थाने में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद व अन्य के खिलाफ BNS की 7 अलग अलग गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी. विवेचक ने मामले की एफआईआर कॉपी झूंसी थाने से कलेक्ट किया. जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम जल्द ही पीड़ितों का मेडिकल कराएगी. फिर मेडिकल के आधार पर पुलिस मामले में जांच का दायरा आगे बढ़ाएगी.

FIR पर क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद: उधर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि वो आरोपों का डटकर सामना करेंगे. हालांकि उन्होंने पुलिस जांच पर भरोसा न जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. अविमुक्तेश्वरानंद ने ये भी कहा कि वो जांच एजेंसियों के साथ हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं.

वाराणसी जा सकती है झूंसी पुलिस: पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है. पुलिस ने रविवार को ही घटना स्थल का निरीक्षण किया और नजरी नक्शा तैयार किया है. आगे की जांच और पूछताछ के लिए पुलिस जल्द वाराणसी भी जा सकती है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदा नंद से पूछताछ करेगी. सूत्रों के हवाले से खबर है कि गिरफ्तारी भी हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *