साल का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है. यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दृश्यमान था. दिल्ली-एनसीआर सहित देश में कई जगहों पर चंद्र ग्रहण दिखाई दिया. देश-दुनिया से कई दुर्लभ तस्वीरें सामने आईं. कई जगहों पर तो लोगों ने ‘ब्लड मून’ का नजारा भी देखा. चंद्र ग्रहण का मोक्ष काल भी समाप्त हो गया है. अब लोग स्नानादि के बाद गंगाजल का छिड़काव कर घर को शुद्ध कर सकते हैं. सामर्थ्य के अनुसार, गरीबोंं को दान कर सकते हैं.चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर की साफ-सफाई की गई. कार्यकर्ताओं ने मंदिर को जल से धोकर उसका शुद्धिकरण किया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी चंद्र ग्रहण के दौरान सुर्ख लाल चंद्रमा दिखाई दिया.
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भी लोगों ने चंद्र ग्रहण के दौरान ‘ब्लड मून’ का दृश्य देखा. यहां आसमान साफ होने की वजह से लाल चंद्रमा बिल्कुल साफ दिखाई दिया.
चंद्र ग्रहण के बाद क्या दान करें? चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है. चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करना अच्छा माना जाता है. इस दौरान आप दूध, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, नारियल, दही और सफेद मिठाई का दान कर सकते हैं. सामर्थ्य के अनुसार, धन का दान करना भी उत्तम होगा.
पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में खंडग्रास चंद्र ग्रहण का नजारा आसमान में दिखाई दिया.
चंद्र ग्रहण का मोक्ष काल ? ज्योतिषविद डॉ. वाई राखी ने बताया कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव सूतक काल से लेकर मोक्ष काल तक रहता है. मोक्ष काल में ही चंद्रमा को ग्रहण से पूर्ण रूप से मोक्ष मिलता है. इस ग्रहण का मोक्ष काल शाम 7 बजकर 53 मिनट तक है. इस वक्त चंद्रमा पूर्ण रूप से ग्रहण की छाया से बाहर आएंगे. लेकिन वो आम इंसानों पर लागू नहीं होता है. इसलिए अब आप स्नान करके घर को गंगाजल से शुद्ध कर सकते हैं. ग्रहण के बाद दान-दक्षिणा करने से भी बड़ा लाभ मिलता है.
झारखंड की राजधानी रांची से भी चंद्र ग्रहण की दुर्लभ तस्वीर सामने आ गई है. यह चंद्र ग्रहण अपने समापन के करीब है और चंद्रमा धीरे-धीरे अपनी सामान्य चमक में लौट रहा है.

चंद्र ग्रहण की यह तस्वीर चीन की राजधानी बीजिंग से सामने आई है.

अमेरिका के फ्लोरिडा शहर से एक अन्य यूजर ने एक्स पर चंद्र ग्रहण की तस्वीर अपलोड करते हुए लिखा, ‘गुड मॉर्निंग सेंट्रल फ्लोरिडा. सुबह जल्दी उठने वालों ने चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देख लिया. अगर आप इसे देखने से चूक गए तो अब देख लीजिए.
















Leave a Reply