आज़म बोले- ‘बैरिस्टर ओवैसी साहब! आपकी दुआ अच्छी पर आपका वकालतनामा क्यों नहीं आया?’

Spread the love

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। ओवैसी की ओर से उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने पर आजम खान ने सवाल उठाए और कहा कि इतने मुकदमों के बावजूद उन्होंने कभी उनके लिए एक भी वकालतनामा दाखिल नहीं किया। वहीं, ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तैयारी करने के सवाल पर नगीना जाने की भी बात कही है।

ओवैसी पर दी तीखी प्रतिक्रिया: अजीत अंजुम यूट्यूब चैनल के दिए एक इंटरव्यू में आजम खान से पूछा गया कि ओवैसी उनके शुभचिंतक हैं और उन्होंने उनके जल्द ठीक होने के लिए अल्लाह से दुआ भी की है। इस पर आजम खान ने कहा कि उनकी दुआ अच्छी है, लेकिन इसके पीछे उनका असली मकसद क्या था, यह भी समझना जरूरी है। आजम खान ने कहा कि उनके इतने मुकदमों के बावजूद बैरिस्टर साहब (असदुद्दीन ओवैसी) ने उनकी ओर से एक भी वकालतनामा दाखिल नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर ओवैसी की ओर से एक वकालतनामा भी दाखिल किया गया होता तो उन्हें बहुत सुकून मिलता, क्योंकि उनके पास उस योग्यता का कोई वकील नहीं है।

नगीना जाने की कही बात: उन्होंने दोनों नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वे समझदारी से काम लें और उन पर भी रहम करें। साथ ही खुद पर भी रहम करें, क्योंकि अगर उन्होंने इस मामले में बोलना शुरू किया तो बात बहुत दूर तक जाएगी। बेहतर है लोग अपनी सीमाओं में रहें और उनकी तकदीर से खिलवाड़ न करें। वहीं असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद एक मंच पर आकर पूरे प्रदेश में तैयारियां कर रहे हैं? इस सवाल पर आजम खान ने कहा कि, मुस्लिम वोटों से ये सांसद हुए हैं और हक अदा कर दिया उन्होंने। मैं, नगीना जाउंगा वहां के मुस्लिमों को शुक्रिया करने कि एक खंजर आपने हमारे सीने में उतार दिया।

बता दें कि, असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया है। इस नए गठबंधन को ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया ह। ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *