राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर भयानक एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 9 की मौत

Spread the love

राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात एक बजे तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में क्रूजर सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे थे।

ट्रक ड्राइवर सहित 7 लोग घायल हुए हैं। हादसा कोटा के नांता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास हुआ। शव और घायल गाड़ी में फंस गए, जिन्हें पुलिस ने लोगों की मदद से निकालकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया- क्रूजर में एक परिवार के 15 लोग सवार थे। सभी धुले (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं, जो खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक परिवार के कुल 36 लोग मंगलवार को तीन अलग-अलग गाड़ियों में धुले से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वे मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर, उज्जैन, राजस्थान में सांवरिया सेठ, अजमेर और पुष्कर होते हुए शनिवार सुबह 11 बजे खाटूश्यामजी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *