अभिषेक ने मचायी तबाही, संजू संग मिलकर बनाये पॉवर प्ले के 6 ओवर में 92 रन

Spread the love

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए. पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए. भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. न्यूजीलैंड की टीम में कोल मैकोंची की जगह जैकब डफी आए हैं. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है.

पावरप्ले में भारत का प्रदर्शन: भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई है. संजू ने मैट हेनरी के पहले ओवर में छक्का लगाया. इस ओवर में सात रन बने. दूसरे ओवर में सिर्फ पांच और तीसरे ओवर में 15 रन बने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *