चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे पुरोहितों और मुअज़्ज़िनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में ₹500 की वृद्धि की गई है. इनकी सेवा ही हमारे समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखती है. इस संशोधन के साथ, अब उन्हें प्रति माह ₹2,000 प्राप्त होंगे.’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले 15 सालों से बंगाल की सत्ता पर काबिज हैं. अगर इस बार टीएमसी जीतती है, तो ममता बनर्जी देश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी जो लगातार चौथी बार शपथ लेंगी. उनकी चुनौती के रूप बीजेपी मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में खड़ी है.
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर Central Armed Police Forces के कथित दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई है. भाजपा ने कोलकाता में सीएपीएफ की तैनाती को लेकर विशेष सवाल उठाए हैं. पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिगेड रैली के दौरान गिरीश पार्क इलाके में हिंसा की आशंका संबंधी इनपुट होने के बावजूद कोलकाता पुलिस ने वहां सीएपीएफ को तैनात नहीं किया. भाजपा ने कोलकाता में सीएपीएफ तैनात न करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है.















Leave a Reply