बंगाल में 23 व 29, तमिलनाडु में 23 अप्रैल और असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग; नतीजे 4 मई को

Spread the love

निर्वाचन चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया. तमिलनाडु में सिंगल फेज में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

वहीं, बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. तीन राज्य केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज यानी 9 अप्रैल मतदान. पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा. इसके साथ इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों- यूटी में 17.4 करोड़ मतदाता और 824 सीटें हैं. 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था. पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे.

असम में 3 और तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी. पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून में खत्म हो रहा है.

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर: चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और मिसइनफॉर्मेशन रोकने के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए हैं. कुल मिलाकर, यह घोषणा लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का प्रतीक होगी.

चुनावी राज्यों का किया दौरा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘असम, केरल, पुदुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए सूचना है कि पिछले कुछ दिनों में निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी मतदान वाले राज्यों का दौरा किया. इन दौरों के दौरान आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव प्राप्त किए. आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों, एसपी, आईजी, डीआईजी तथा सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से भी भेंट की. साथ ही, संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिवों तथा डीजीपी के साथ भी बैठकें की गईं.’

पांच राज्यों में 17 करोड़ से अधिक मतदाता: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘असम, केरल, पुदुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल—इन पांच राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले हैं, जहां 2.19 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. 25 लाख ईवीएम मशीनों के माध्यम से 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जा रहा है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *