रेड कार्पेट पर व्हाइट गाउन में प्रियंका चोपड़ा ने की क्वीन स्टाइल में एंट्री, 8 करोड़ के हार पर टिकीं नजरें

Spread the love

98वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट गाउन में जलवा बिखेरा. ऑस्कर के रेड कार्पेट पर देसी गर्ल ने पति और सिंगर निक जोनस के साथ रॉयल एंट्री की. प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट के लिए व्हाइट गाउन चुना और निक जोनस ब्लैक सूट में मिस्टर परफेक्ट दिख रहे थे। दोनों की खूबसूरत केमेस्ट्री रेड कार्पेट पर देखने लायक थी और फिर प्रियंका अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर भी आईं. इस दौरान एक्ट्रेस के गाउन के साथ उनका हीरे का हार भी चर्चा में आया. उन्होंने व्हाइट गाउन के साथ खूबसूरत नेकलेस पहना था, जिसकी कीमत करोड़ों में है। चलिए आपको प्रियंका चोपड़ा के लुक के बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं.

गाउन था बेहद खास: प्रियंका चोपड़ा ने फ्रेंच फैशन हाउस Dior का डिजाइन किया हुआ स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन पहना हुआ था. स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ थाई-हाई स्लिट स्टाइल में ये गाउन बना था. इस गाउन का फिटेड सिल्हूट प्रियंका के कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर रहा था. गाउन के निचले हिस्से और स्लिट के आसपास फेदर डिटेलिंग की गई थी, जो पूरे आउटफिट को रेड-कार्पेट के लिए परफेक्ट बना रही थी. कमर के पास हल्की ड्रेपिंग और फिटेड सिल्हूट प्रियंका की पर्सनैलिटी को और भी निखार रहा था. प्रियंका ने गाउन के साथ ब्लैक पॉइंटेड हील्स पहनी थी. उन्होंने इसके साथ मिनिमल मेकअप किया था, जो अट्रैक्टिव लग रहा था.

करोड़ों का हीरे का हार: प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट गाउन के साथ हीरे का हार पहना हुआ था, जो लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड Bvlgari का था. प्रियंका इस ब्रांड की लंबे समय से एंबेसडर भी हैं. इस नेकलेस में छोटे-बड़े सफेद हीरे लगे हुए थे, जो चोकर स्टाइल में गले में चिपका हुआ था. इसकी कीमत की बात करें तो ये करीब 1 मिलियन डॉलर यानी 8 या 9 करोड़ रुपये का होगा. उनका ये नेकलेस व्हाइट गाउन के साथ खूबसूरत लग रहा था.

सोशल मीडिया पर वायरल लुक: प्रियंका चोपड़ा का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके आउटफिट को काफी पसंद कर रहे हैं. फैशन एक्सपर्ट्स और फैंस देसी गर्ल के इस क्लासिक लुक की तारीफ कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा ने फिर से साबित कर दिया कि वह ग्लोबल स्टार क्यों मानी जाती हैं. उनका ये फैशन लुक लंबे समय तक चर्चा में रहने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *