UP पुलिस ने गौमाता और CM योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना अब्दुल्ला सलीम को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार जाकर गिरफ्तार किया. मौलाना मूल रूप से अररिया जिले के जोकीहाट के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश लाया गया है. बहराइच पुलिस कोतवाली में पूछताछ कर रही है. भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुए थे कई मुकदमे. मौलान पर प्रदेश में 120 से ज्यादा FIR दर्ज हुई थी.
मौलाना की गिरफ्तारी के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. चश्मदीदों के मुताबिक, सादे कपड़ों में आए कुछ लोग अचानक मौलाना को अपने साथ ले गए. ऐसी भी खबरें सामने आईं कि इस घटना के दौरान हथियार लहराए गए थे, जिससे स्थानीय लोगों को लगा कि यह कोई अपहरण की घटना है. खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम सादी वर्दी में बिहार के पूर्णिया पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस उसे लेकर बहराइच आई.
कैसे शुरू हुआ विवाद? यह पूरा विवाद रमजान के महीने में एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ. मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम वीडियो में गौ माता के साथ-साथ सीएम योगी की मां के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक और गाली-गलौज भरी भाषा का इस्तेमाल किया था. इस वीडियो के सामने आते ही यूपी के बहराइच, बलरामपुर और महाराजगंज समेत कई जिलों में भारी गु्स्सा फैल गया. यूपी के 83 से ज्यादा थानों में मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई. हिंदू संगठनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कई जगहों पर प्रदर्शन किए.
खंगाले जा रहे पुराने रिकॉर्ड्स: पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मौलाना की इस भड़काऊ टिप्पणी के पीछे की असल मंशा क्या थी. क्या यह केवल एक तात्कालिक बयान था या इसके पीछे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोई बड़ी साजिश थी? बहराइच कोतवाली में दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी मौलाना से उसके पुराने रिकॉर्ड्स और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.
जानिए कौन हैं मौलाना सलीम कासमी? मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी, जिन्हें चतुर्वेदी नाम से भी जाना जाता है, सीमांचल क्षेत्र में एक चर्चित इस्लामिक स्कॉलर हैं, उनके भाषण यूट्यूब और सोशल मीडिया पर काफी देखे जाते हैं. वे धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं. फिलहाल, उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाकर STF की टीम पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.














Leave a Reply