लखनऊ के जिला कोर्ट में वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर चल रहे हैं. इसका वकीलों ने विरोध भी शुरू कर दिया. पहले वे सड़क पर बोरी बिछाकर बैठे, फिर नारेबाजी करते हुए खड़े होकर उग्र हो गए. पुलिस अधिकारी उन्हें समझा रहे हैं.
करीब 2 घंटे की कार्रवाई के बाद वकीलों का गुस्सा बढ़ गया. ध्वस्तीकरण में लगे एक बुलडोजर को रोककर उसके ऊपर चढ़ गए. पहियों के सामने लेट गए. कई महिला वकील इस कार्रवाई पर रो रही हैं.
इससे पहले वकील हाईकोर्ट में नगर निगम के खिलाफ अपील लेकर पहुंचे थे, जिसे खारिज कर दिया गया. मई से अगस्त के बीच दो बार में 72 अवैध चैंबर तोड़े जा चुके हैं. नगर निगम आज 211 चैंबरों को गिरा रहा है.
नगर निगम ने वकीलों को नोटिस दिया था, जिस पर आईं 14 आपत्तियों पर समाधान भी दे दिया गया. यह कार्रवाई 11 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण और कोर्ट में अपील लंबित होने के कारण इसे टाल दिया गया था.















Leave a Reply