UP में कल सोमवार, 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी रहेगी. योगी सरकार ने रविवार दोपहर 3 बजे शासनादेश जारी कर दिया. सरकारी ऑफिस और स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि बैंक खुले रहेंगे.
2017 में योगी सरकार ने महापुरुषों की जयंती पर मिलने वाली 15 सार्वजनिक छुट्टियां रद्द कर दी थीं. इनमें महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी भी शामिल थी.
सरकार ने कहा था कि इस दिन स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर महापुरुषों के बारे में जानकारी दी जाएगी. बाद में वाल्मीकि समाज और विभिन्न संगठनों की मांग पर सरकार ने यह फैसला बदल दिया और वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश बहाल कर दिया. पिछले साल भी वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी घोषित की गई थी.
75 जिलों में वाल्मीकि जयंती मनाएगी सरकार, योगी बिठूर जाएंगे: UP के सभी 75 जिलों में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी. मंदिरों और रामायण से जुड़े प्रमुख स्थलों पर दीपदान, रामायण पाठ, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.
मुख्यमंत्री योगी कानपुर के बिठूर पहुंचेंगे. वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ और पूजा में शामिल होंगे. मान्यता है कि इसी आश्रम में महाकाव्य रामायण की रचना हुई और माता सीता को आश्रय मिला था. यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ.
CM योगी बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रवासियों को 411 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे.
















Leave a Reply