दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग: 9 की मौत, कुछ के सिर्फ कंकाल मिले; AC में ब्लास्ट की आशंका

Spread the love

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान 10-15 लोगों को बचाया गया. इनमें दो लोग घायल हुए हैं.

मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक संजय गोयल ने बताया कि सुबह करीब 3:45 बजे आग लगी और देखते ही देखते बिल्डिंग के चारों फ्लोर में फैल गई. कुछ लोग दरवाजे का लॉक नहीं खोल पाए, जिस वजह से उनकी मौत हो गई. कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि कंकाल जैसी हालत में हैं. इसलिए उनकी पहचान DNA जांच से की जाएगी.

पुलिस ने पहचान के लिए शवों की तस्वीरें ली हैं. संजय गोयल के अनुसार, घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट मुख्य कारण बताया जा रहा है, हालांकि कुछ स्थानीय लोग AC में धमाके को भी कारण बता रहे हैं.

फायर कर्मी ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब 3:47 बजे सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने और बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बचाव दल ने धुएं के गुबार के बीच से 12 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. हादसे में मरने वालों की संख्या 8 से बढ़कर 9 हो गई है और 4 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी. आग इमारत के 5-6 फ्लैट्स में फैली थी. लोगों के शव अलग-अलग फ्लोर से बरामद हुए. पहले फ्लोर से एक शव, दूसरे फ्लोर से 5 और तीन शव सीढ़ियों से मिले.

आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है.

डीसीपी ने कहा कि 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आई थीं। करीब 15 लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया. जिनमें से दो लोगों को हल्की चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आग का कारण एसी ब्लास्ट: शुरुआती जांच में बिल्डिंग आग का कारण एसी ब्लास्ट बताया जा रहा है. आग किस मंजिल या हिस्से से शुरू हुई, इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग की प्रक्रिया अभी-भी मौके पर चल रही है.

बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के कारण आग लगी थी जो तीसरी मंजिल तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर आग लपटें पहुंचने के बाद लोग फ्लैट में मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए छत की ओर भागे, लेकिन छत का दरवाजा बंद था, जिसके बाद उनकी आग से मौत हो गई. वहीं, दूसरी मंजिल पर भी चार लोग मौजूद थे, जिसकी मौत हो गई है.  वहीं, फायरकर्मियों का कहना है कि तीन लोगों के शव बिस्तर पर ही मिले हैं. 

बिस्तर पर मिले तीन शव: पुलिस ने बताया कि विवेक विहार अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान 60 वर्षीय अरविंद पुत्र छोटे लाल, 58 वर्षीय अनीता जैन पत्नी अरविंद, 35 वर्षीय निशांत जैन पुत्र अरविंद जैन, अंचल जैन पत्नी निशांक जैन. इस हादसे में एक मासूम की भी मौत हो गई है. बच्चे की पहचान 1.5 वर्षीय म मास्टर आकाश जैन पुत्र निशांक जैन के रूप में हुई है. ये सभी लोग बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहते थे.

पुलिस ने बताया कि पहली मंजिल पर मृत पाई गईं महिला की पहचान 45 वर्षीय शिखा जैन पत्नी नवीन के रूप में हुई है. वहीं, तीसरी मंजिल पर मृत पाए गए लोगों की पहचान 50 वर्षीय नितिन जैन, शैली जैन पत्नी नितिन, सम्यक पुत्र नितिन के रूप में हुई है. जबकि एक घायल की पहचान 48 वर्षीय नवीन जैन के रूप में हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *