सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. मां लक्ष्मी के लिए शुक्रवार का दिन समर्पित है, ऐसे में इस दिन मां लक्ष्मी को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं. मां लक्ष्मी अपने भक्तों पर जब कृपा बरसती हैं तो धन प्राप्ति से लेकर करियर में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं. आइए जानें शुक्रवार के दिन किन उपायों को करने से लाभ होगा.
श्री लक्ष्मी नारायण स्तोत्र: धन और ऐश्वर्य प्राप्ति की इच्छा पूर्ति के लिए शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण स्तोत्र का पाठ करें. मां लक्ष्मी और भगवान नारायण प्रसन्न होंगे और भाग्य खुलेगा और धन की प्राप्ति भी होगी. इस उपाय को और अधिर प्रभावशाली बनाने के लिए लक्ष्मी-नारायण को खीर का भोग लगाएं.
पांच लाल रंग के फूल का उपाय: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति का आसान उपाय करें इसके लिए हाथ में पांच लाल रंग के फूल लें और मां लक्ष्मी का ध्यान करें. अब लक्ष्मी जी को प्रणाम करें व इन फूलों को अपनी तिजोरी उठाकर रख लें. घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होगा.
कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें: धन की आवक बाधित हो रही है तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने बैठे और उनका ध्यान करें. अब कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और केसर का तिलक अपनी ललाट पर लगाएं. सोया भाग्य खुलेगा और आर्थिक तंगी दूर होगी.
श्रीसूक्त का पाठ करें: धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन अगर श्रीसूक्त का पाठ करें तो मां लक्ष्मी तुरंत प्रसन्न हो जाएंगी और धन संबंधी परेशानियों का अंत करेंगी. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा आराधना विधि-विधान से करें और श्रीसूक्त का पाठ करें.
शुक्र ग्रह को मजबूत करें: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से और उनकी पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है. मां लक्ष्मी की पूजा करने से कुंडली का शुक्र दोष दूर होगा. शुक्र ग्रह धन और प्यार का ग्रह है. जिसके मजबूत होने से धन और प्रेम संबंधी दिक्कते दूर होती है.
















Leave a Reply