UP के शामली में घर में आग लगने से मां और 2 बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 12 बजे उस वक्त हुआ, जब पूरा परिवार सो रहा था। किचन में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
चंद सेकंड में पूरे घर में आग लग गई। ब्लास्ट की वजह से कमरे की छत गिर गई। मां-बेटियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बगल के कमरे में सो रहे पति और दोनों बेटे बाल-बाल बच गए। पड़ोस में लगे CCTV में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना कैद हो गई।
धमाके के साथ आग की लपटें गली तक जाती दिखाई दीं। चीख-पुकार सुनकर पति और दोनों बेटों की नींद खुली। तीनों भागकर कमरे तक पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि वे उन्हें बचा नहीं सके।

जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती, तीनों की मौत हो चुकी थी। 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद फायर ब्रिगेड ने छत के मलबे के नीचे मां शाहिदा (32) और दो बेटियों अदन (13) और माहिरा (11) के जले हुए शव मिले। शव कंकाल हो चुके थे। हादसा जिला मुख्यालय से 35 किमी. दूर बाबरी थाना क्षेत्र के कैड़ी गांव में हुआ।
















Leave a Reply