कालाष्‍टमी व्रत आज: कर्ज झेल रहे लोग जरूर करें ये व्रत, मिलेगा तुरंत लाभ

Spread the love

यदि बार-बार काम बिगड़ रहे हैं, शत्रु परेशान कर रहे हैं, कर्ज बढ़ता जा रहा है…तो कालाष्टमी का दिन आपके लिए बेहद खास है. कालाष्‍टमी पर बाबा काल भैरव की पूजा करें और कुछ आसान उपाय कर लें. ये आपको कई मुसीबतों से राह‍त दिलाएंगे. 

ज्‍येष्‍ठ महीने का मासिक कालाष्‍टमी व्रत आज 9 मई को रखा जा रहा है.. पंचांग के अनुसार 9 मई 2026 की शाम 07:11 बजे से प्रारंभ होगी और 10 मई की शाम 06:40 बजे समाप्‍त होगी. चूंकि कालाष्‍टमी की पूजा रात में करने का विधान है इसलिए 9 मई को कालाष्‍टमी मानी जाएगी. मध्‍यरात्रि को पूजा करना विशेष शुभ माना जाता है. 

इन लोगों को मिलेगी राहत: कालाष्‍टमी का दिन कई परेशानियों से राहत पाने का है. लिहाजा कालाष्‍टमी की रात मंदिर जाकर या घर पर पूजा करें. इसके लिए काल भैरव की प्रतिमा या चित्र पर अक्षत, काले तिल, नीले फूल अर्पित करें. धूप-दीप जलाएं. नारियल, जलेबी, मिठाई का भोग लगाएं. कालाष्‍टकम् पढ़ें. भैरव चालीसा और काल भैरव के मंत्रों का जाप करें. कालाष्‍टमी के दिन कुत्‍ते को रोटी खिलाएं. ये पूजा-उपाय वो लोग जरूर करें, जो नीचे लिखी परेशानियां झेल रहे हैं.

➤ शत्रु बाधा झेल रहे लोग, यानी कि जिन्‍हें बार-बार दुश्‍मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.
➤ जिनकी कुंडली में राहु, केतु या शनि कमजोर हो या जिनकी ढैया/साढ़ेसाती चल रही हो, उन्हें काल भैरव की पूजा करना चाहिए.
➤कर्ज के बोझ से दबे या आर्थिक संकट में फंसे लोग कालाष्‍टमी पर पूजा करें. इससे बिजनेस में हो रहा घाटा दूर होगा, व्‍यापार फिर से चल पड़ेगा.
➤जिन लोगों को मेहनत के बावजूद करियर में सफलता नहीं मिल रही या काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं, वे भी बाबा काल भैरव की पूजा करें.
➤ लंबी बीमारी से परेशान या जिनके बार-बार एक्‍सीडेंट हो रहे हैं, ऐसे लोग भी कालाष्‍टमी पर पूजा करें, कुत्‍ते को मीठी रोटी खिलाएं. इससे अकाल मृत्‍यु का भय दूर होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *