इरशाद खान, हमीरपुर।
हमीरपुर में नॉन रॉयल्टी खनिज परिवहन करने वाले ट्रक पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया. इस बाबत नेशनल हाईवे 34 पर जिला प्रशासन की टीम ने 16 ट्रको पर की एक्शन लेकर सीज़ कर दिया। SDM सदर, PTO चंदन पांडे और C.O. सदर की संयुक्त टीम की कार्रवाई से अवैध मौरंग का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया.
इधर जनपद के मौदहा क्षेत्र में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार, 19 मई को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह और नायब तहसीलदार सहित पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौदहा-कपसा मार्ग पर चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा.

पकड़े गए ट्रकों को जब्त कर उनके मालिकों और चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार सड़क हादसों, अवैध खनन और क्षमता से अधिक भार ढोने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के दस्तावेजों और उनकी भार क्षमता की भी गहन जांच की गई.
इसी क्रम में देर शाम यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से एक और चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई. पुलिस ने अल्कोहल मापने वाली मशीन का उपयोग कर कई वाहन चालकों के चालान काटे. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply