हमीरपुर में बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले का एनकाउंटर, दोनों पैरों में गोली मारी

Spread the love

हमीरपुर में 3 साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या करने वाले का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया. उसके दोनों पैरों में गोली मारी और कंधों पर टांग कर अस्पताल ले गई. पुलिस टीम आरोपी को सोमवार सुबह 6 बजे घटनास्थल पर ले जा रही थी.

मुस्कुरा इलाके के पावर हाउस के पीछे पहुंचते ही आरोपी ने पहले से रखे तमंचे से पुलिस पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी.

आरोपी रविवार दोपहर बच्ची को घर के बाहर से उठा ले गया था. अरहर के खेत में ले जाकर रेप किया. इसके बाद पैजामी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी. पुलिस ने शाम को ही उसे गिरफ्तार कर लिया था.

हालांकि, पोस्टमॉर्टम के लिए शव ले जाने के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीओ की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था. पुलिस के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था. मामला जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर का है.

सबूत जुटाने ले गई थी पुलिस: पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6 बजे आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार करने के बाद टीम सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर ले जा रही थी. मुस्कुरा इलाके के पावर हाउस के पीछे पहुंचते ही पहले से रखे तमंचे से हीरालाल ने पुलिस टीम पर गोली चला दी. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी.

इसके बाद उसे कंधों पर टांगकर सीएचसी ले गई. इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. एएसपी अरविंद कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *