UP पुलिस में दरोगा भर्ती परीक्षा-2025 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार रात करीब 8:30 बजे जारी कर दिया गया. कुल 4543 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इनमें 954 महिलाएं शामिल हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पदवार और श्रेणीवार चयन सूची आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दी गयी है.
बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बताया कि लिखित परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत (Normalized) नंबर 22 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे. भर्ती बोर्ड जल्द एक अलग से नोटिस जारी करेगा. अभ्यर्थी उसी दिन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे.
14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश में दरोगा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी. 7 मई को लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ था भर्ती बोर्ड ने दरोगा भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को चार पालियों में कराई थी. ऑनलाइन आवेदन अगस्त-सितंबर 2025 में मांगे गए थे. 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा था. 10,77,403 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी.
7 मई को लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था. 12,333 अभ्यर्थी पास हुए और 10 लाख 65 हजार 70 अभ्यर्थी फेल हो गए थे. अभ्यर्थियों ने 160 सवालों में से 20 पर आपत्ति जताई थी. 8 सवाल के विकल्प गलत निकले. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को इन सवालों के नंबर दिए गए थे.
इसी दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी के ‘पंडित’ विकल्प वाले सवाल पर विवाद हुआ था. हालांकि, बोर्ड ने इस सवाल में कोई बदलाव नहीं किया.
















Leave a Reply