यूपी सरकार ने शुक्रवार शाम पांच IPS अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें रामपुर और ललितपुर के एसपी भी शामिल हैं. रामपुर के SP सोमेंद्र मीना का तबादला कर उन्हें आगरा इंटेलीजेंस भेज दिया गया है. 2015 बैच के प्रमोटी IPS अनिल कुमार सिंह को रामपुर का नया SP बनाया गया है.
रामपुर जिला प्रशासन ने 2 दिन पहले बुधवार को आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को ढहाने का आदेश दिया था. गुरुवार को आजम की पत्नी तंजीन फातिमा यूनिवर्सिटी पहुंचीं. वहां पुलिसकर्मियों को देखकर भड़क उठीं. उन्होंने पुलिसकर्मियों को यूनिवर्सिटी से भगा दिया था. इससे पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी. उधर, ललितपुर के SP मोहम्मद मुश्ताक को हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. वे करीब तीन साल ललितपुर में रहे.
इसके अलावा गोपाल कृष्ण चौधरी (IPS-2016) को पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट के पद से हटाकर सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं मोहम्मद मुश्ताक (IPS-2016) को ललितपुर के एसपी पद से स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है. इसी क्रम में संजीव कुमार बाजपेई (IPS-2018) को सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर बनाया गया है.
















Leave a Reply