आगरा में आयकर अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह के परिवार का पालतू तोता ‘माऊ’ 13 जुलाई से लापता है. उसे सुरक्षित घर पहुंचाने वाले को ₹50,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है और पूरे शहर में पोस्टर लगा दिए गए हैं तोते की नीचे वाली चोंच और पंखों पर काले धब्बे हैं, जिससे उसकी पहचान की जा सकती है।
शहर के चौराहों पर लगे पोस्टर, ‘माऊ’ की तलाश: आगरा के व्यस्त बोदला चौराहे से गुजरने वाले हर शख्स की नजरें इन दिनों दीवारों पर लगे एक अनोखे पोस्टर पर ठहर जाती हैं. यह पोस्टर किसी नेता, अभिनेता या बड़े कारोबारी का नहीं, बल्कि एक लापता पालतू तोते का है, जिसका नाम ‘माऊ’ है. पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है कि सुरक्षित घर पहुंचाने या पुख्ता जानकारी देने वाले को ₹50,000 का इनाम.
एक पेड़ से नीचे गिरा हुआ मिला था: परिवार के सदस्यों ने बताया कि डेढ़ सापहले यह तोता मदिया कटरा रोड पर एक पेड़ से नीचे गिरा मिला था. उस समय वह बहुत छोटा था। परिवार उसे घर ले आया और उसका पालन-पोषण किया. परिजनों के अनुसार उसे कभी पिंजरे में नहीं रखा गया. उसके लिए घर में अलग कमरा और सोने की व्यवस्था की गई थी. वह परिवार के साथ ही रहता था और बाहर जाने पर अक्सर उनके कंधे पर बैठ जाता था.
परिवार का कहना है कि वह पहले कभी इस तरह उड़कर नहीं गया. तोते के लापता होने से परिवार में मायूसी है. परिजनों के अनुसार सबसे अधिक बेटी सृष्टि प्रभावित है. उसकी तबीयत खराब होती देख परिवार ने तोते को सुरक्षित वापस लाने या उसकी विश्वसनीय सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है. परिवार को उम्मीद है कि माऊ जल्द वापस लौट आएगा.
बेटे की तरह पाला, बना घर की धड़कन: यह तोता आगरा के मशहूर आयकर अधिवक्ता (Income Tax Advocate) सुनील कुमार सिंह के परिवार का हिस्सा है. परिवार के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले ‘माऊ’ उन्हें एक पेड़ से गिरा हुआ मिला था. वह बुरी तरह घायल और बेबस था. सुनील कुमार जी के परिवार ने न सिर्फ उसका इलाज कराया, बल्कि उसे अपने सगे बेटे की तरह प्यार दिया. धीरे-धीरे ‘माऊ’ पिंजरे की कैद से आजाद होकर पूरे घर की धड़कन बन गया.
लापता ‘माऊ’ की पहचान: यदि आपको यह तोता कहीं दिखे, तो आप इन निशानों से उसे पहचान सकते हैं. उसकी चोंच पर खास काले धब्बे हैं.उसके पंखों पर भी काले रंग के धब्बे मौजूद हैं. वह इंसानों के बीच रहने का आदी है.
13 जुलाई की वो शाम… और पसर गया सन्नाटा: वक्त का पहिया बदला और 13 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे अचानक ‘माऊ’ घर से उड़ गया. उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है. ‘माऊ’ के जाने के बाद से घर की रौनक गायब हो गई है. सोशल मीडिया से लेकर आगरा की सड़कों तक, हर जगह बस एक ही अपील गूंज रही है कि हमारे माऊ को घर वापस ला दीजिए.
भावुक कर देने वाला संदेश: आज के इस दौर में जहां लोग इंसानी रिश्तों से दूर होते जा रहे हैं, वहीं एक बेजुबान पक्षी के लिए इस परिवार का ऐसा निस्वार्थ प्यार हर किसी की आंखें नम कर रहा है. यही वजह है कि अब ‘माऊ’ को सिर्फ उसका परिवार नहीं, बल्कि पूरा आगरा शहर ढूंढ रहा है. सुनील कुमार सिंह के परिवार की आंखें आज भी घर के दरवाजे पर टिकी हैं कि शायद अभी ‘माऊ’ के वापस आने की चहचहाहट सुनाई देगी. अब देखना यह होगा कि क्या इस परिवार की दुआएं रंग लाती हैं? क्या ₹50,000 का यह इनाम और शहरवासियों की कोशिशें ‘माऊ’ को उसके अपनों से दोबारा मिला पाएंगी?
















Leave a Reply