फतेहपुर के हुसैनगंज में महिला की सांप काटने से मौत, खेत में काम करते वक़्त हुआ हादसा

Spread the love

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव में एक किसान महिला की सांप के काटने से मौत हो गई. यह घटना बुधवार शाम 7 बजे को उस समय हुई जब महिला खेत में धान की बेढ़ काट रही थी. अस्पताल ले जाते समय देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया.

लोगों ने परिजनों को दी सूचना मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय सरोजनी देवी पत्नी सुरेश के रूप में हुई है. खेत में काम करते समय एक सांप ने उन्हें काट लिया, जिसके बाद उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोगों ने परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने सरोजनी देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज में भर्ती कराया. हालांकि, इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने कब्जे में लिया शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरोजनी देवी के पति का निधन दो साल पहले हो चुका था. उनके परिवार में 19 वर्षीय बेटा दुर्गेश है जो अभी पढ़ाई कर रहा है, और तीन विवाहित बेटियां हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *