UP के अमेठी में लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के पास इंडोरामा उर्वरक इकाई की साइडिंग पर खाद कारखाने जा रही मालगाड़ी के सात वैगन पटरी से उतर गए.राहत की बात रही कि वैगन पलटे नहीं और बड़ा रेल हादसा टल गया। मुख्य रेल मार्ग पूरी तरह सुरक्षित है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ.
चालक की सूझबूझ से टला बङा हादसा: प्रभावित हिस्से की घेराबंदी कर ट्रैक बहाली का काम शुरू कराया गया. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी इंडोरामा उर्वरक इकाई में खाद की लोडिंग के लिए साइडिंग ट्रैक से गुजर रही थी. तभी सिंदुरवा के पास अचानक उसके सात वैगन पटरी से उतर गए. चालक ने तत्काल ट्रेन रोक दी, जिससे स्थिति और गंभीर नहीं हुई.
सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग, परिचालन और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी कर पटरी से उतरे वैगनों को हटाने और ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया.
















Leave a Reply