बांग्लादेश में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई. मृतक अल्पसंख्यक हिंदू थे. हैरान करने वाली बात है कि परिवार की महिला और उसकी बेटी के साथ अपराधियों ने पहले रेप किया और फिर मार डाला.
दरअसल, बांग्लादेश के रंगपुर में रहने वाले एक परिवार में चार लोग थे. यहां पर अपराधियों ने मां-बेटी के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उनकी हत्या कर दिया. इसके साथ ही परिवार के अन्य दो लोगों की हत्या भी कर दी गई. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना ने बांग्लादेश सरकार के उन दावों की पोल खोली है, जिसमें अल्पसंख्यकों को विशेष सुरक्षा देने की बात कही गई थी.
ढाका पोस्ट में छपी खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह घर कुछ समय से बाहर से बंद था. बाद में घर के अंदर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई. पुलिस ने घर से चारों के शव बरामद किए गए.
घटना को लेकर रंगपुर कोतवाली पुलिस स्टेशन के अधिकारी की ओर से कहा गया कि परिवार के मुखिया का शव घर की छत से बरामद किया गया, इसके अलावा उनकी पत्नी प्रीतिलता और बेटी कंडी का शव सीड़ियों पर मिले. बेटे का शव बेड के नीचे मिला.
बाहर से बंद था दरवाजा: पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था. पड़ोसियों के कहने पर पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई, जहां से परिवार के सभी सदस्यों का शव बरामद किया गया. पुलिस ने कहा कि सीआईडी की जांच टीम मौके से जरूरी सबूत जुटा रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना को गंभीरता से देखा जा रहा है. घटना से जुड़ी जानकारी और आंकड़े जुटाने का कम किया जा रहा है. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रंगपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.















Leave a Reply