बिजली खंभे से निकली चिंगारी, लगी भीषण आग; बारादेवी मंदिर के बाहर आधा दर्जन दुकानें ख़ाक

Spread the love

कानपुर के बारादेवी मंदिर के ठीक बाहर दुकानों में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के पोल से गिरी चिंगारी के कारण लगी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा पास ही लगे बिजली के पोल से अचानक गिरी चिंगारी की वजह से हुआ. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अग्निकांड के बाद मौके पर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया.

देरी से पहुंची केस्को टीम: जब हादसे के करीब दो घंटे बीत जाने के बाद बिजली लाइन काटने के लिए केस्को की टीम पहुंची. केस्को कर्मियों की लापरवाही और देरी से आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने टीम का रास्ता रोक लिया और जमकर हंगामा व बवाल काटा.

बड़े अफसरों को बुलाने पर अड़े लोग: व्यापारियों का कहना था कि यदि समय रहते पावर सप्लाई कट कर दी जाती, तो इतना बड़ा नुकसान होने से बच सकता था. उग्र भीड़ ने केस्को कर्मियों को घेर लिया और मौके पर केस्को के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आक्रोशित व्यापारियों को समझाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास में जुटी रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *