महाराजपुर में सांप के काटने से किशोरी की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

Spread the love

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव में सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई. अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मां ने मंगलवार सुबह 11:30 बजे घटना की जानकारी दी.

डोमनपुर गांव निवासी कमल खेती-किसानी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी मैना गृहिणी हैं. उनकी 17 वर्षीय बेटी कोमल को सोमवार शाम 7 बजे सांप ने काट लिया था. सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजन आनन-फानन में उसे कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी.

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा किशोरी को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने किशोरी को सांप के काटने की बात बताई है. हालांकि मौत की परिस्थितियों और चिकित्सकीय कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी. महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत सांप के काटने से होने की जानकारी परिजनों ने दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *