भाजपा ने UP एमएलसी चुनाव के छह प्रत्याशी घोषित किए, शिक्षक और स्नातक के लिए चेहरे तय

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद समेत छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है.इससे पहले सोमवार को ही समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. इसके साथ ही प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियों के बीच मुकाबले की जमीन और योद्धा तय हो गए हैं.

सपा के भी सभी 11 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है। मंगलवार से ही नामांकन का दौर भी शुरू हो गया है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है.

भाजपा ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है.

विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा की ओर से पहले पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं. अब छह और नामों के ऐलान के साथ पार्टी ने सभी 11 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *