कानपुर में रावतपुर के केशवपुरम में बालाजी अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रिश्ते में चाचा- भतीजे की मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया. अपार्टमेंट में एक स्कूल संचालिका के फ्लैट में एल्युमिनियम फिटिंग का काम करने के दौरान एचटी लाइन की चपेट में मजदूरों के आने से हुआ.कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे तीसरे मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है
रावतपुर के रामलला स्कूल के पास रहने वाले अभिषेक पाल, उनके चाचा मिथलेश उर्फ छोटू और मसवानपुर के रिजवान, तीनों एल्युमिनियम फिटिंग का काम करते हैं. तीनों बालाजी अपार्टमेंट में एक स्कूल संचालिका के खाली फ्लैट के बाहरी हिस्से में एल्युमिनियम के फ्रेम की फिटिंग करने गए थे. नाप लेते समय एक पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. तेज करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि रिजवान बुरी तरह झुलस गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रिजवान को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि फ्लैट में कोई रहता नहीं है. मृतक छोटू की पत्नी वहीं काम करती थी. छोटू ही अपने चाचा मिथलेश और साथी रिजवान को काम करने के लिए ले गया था. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
















Leave a Reply