कानपुर में KIT कॉलेज के पीछे केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, हो रहे धमाके; लपटें 1km दूर तक

Spread the love

कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा स्थित केआईटी कॉलेज के पीछे केमिकल फैक्टरी निकोलस पिगमेंट्स एंड इंक में भीषण आग लग गई. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं. आसपास रह रहे लोगों से मकान खाली कर दिया गया है.

आग रात करीब 9 बजे के आसपास लगी. आग की लपटें एक किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगीं. आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. लपटें लगातार ऊंची उठ रही हैं. बीच-बीच में धमाके हो रहे हैं। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है.

आग कहां और किस वजह से लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस और फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. आसपास कई अन्य फैक्ट्रियां भी हैं। एहतियात के तौर पर वहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है. जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां उस समय काम नहीं हो रहा था.

सभी फायर स्टेशन से दमकल को बुलाया गया: निकोलस पिगमेंट्स एंड इंक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी पर एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह व सीएफओ दीपक शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. करीब एक घंटे का समय हो गया है. आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को हटवा दिया गया. अभी किसी तरह कोई जनहानि की सूचना नहीं है. जिले के सभी फायर स्टेशनों पर वायरलेस से सूचना दे दी गई है. दमकल की गाड़ियां लगातार आ रही हैं. आग बुझाने के दौरान केमिकल की गंध निकली, लोगों को 100 मीटर दूर किया गया.

केमिकल फैक्ट्री में एक दर्जन से अधिक फायर वाहनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी दौरान फैक्ट्री में रखे केमिकल की निकलने वाली गंध तेजी से फैलने लगी. मौजूद अधिकारियों ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हुए घटनास्थल से 100 मीटर दूर किया है.

दमकल कर्मी दूसरी फैक्टरी की छत पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. आग लगातार बढ़ रही है. आसपास की करीब दो से तीन दर्जन फैक्ट्रियों को बंद करा दिया गया है. आसपास रह रहे लोगों से मकान खाली करा दिया गया है. साथ ही सभी फैक्टरी कर्मचारियों को आग से करीब 1 किलोमीटर दूर बाहर निकाल दिया गया है. आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन आग बढ़ रही है.

केमिकल होने से आग बुझाने में परेशानी: फैक्ट्री में केमिकल मौजूद होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। जहरीली गैस निकलने के चलते फायरकर्मी, पुलिसकर्मी और मौके पर मौजूद अन्य लोग मास्क, रुमाल व अंगोछे का सहारा लेकर बचाव कर रहे हैं. आग से फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है.

पीएसी की एक प्लाटून टुकड़ी पहुंची: आग लगने की सूचना मिलते ही पीएसी की एक प्लाटून टुकड़ी मौके पर पहुंच गई. पुलिस और पीएसी के जवानों ने घटनास्थल पर मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था की. आसपास की फैक्ट्रियों के मालिक और कर्मचारी भी सतर्क हो गए. फिलहाल स्थिति सामान्य दिखाई दे रही है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं.

शिफ्ट पूरा होने के बाद स्टाफ चला गया, उसके बाद लगी आग: फैक्ट्री मालिक का नाम अनुराधा त्यागी है. यहां करीब 10 से 12 लोगों का स्टाफ है. फैक्ट्री में केमिकल स्टोर होता है. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टाफ काम करता है. मंगलवार को भी शाम 5 बजे शिफ्ट पूरा होने के बाद स्टाफ चला गया था. आग उसके करीब 4 घंटे बाद लगी. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *