ED ने आजम की जौहर यूनिवर्सिटी कब्जे में ली, कहा- सरकारी पैसे से बनाई गयी; वैल्यू 1170 करोड़ आंकी

Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को वरिष्ठ सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई की. एजेंसी ने यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया है.

ईडी के मुताबिक, अटैच की गई संपत्तियों की कीमत 426.46 करोड़ रुपए है. हालांकि, इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1,170 करोड़ रुपए आंकी गई है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है.

ईडी की ओर से बताया गया है कि जौहर यूनिवर्सिटी का संचालन मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट करता है. ट्रस्ट की स्थापना आजम खान ने की थी. वह इसके प्रमुख ट्रस्टी हैं। यूनिवर्सिटी का परिसर रामपुर के जौहर नगर क्षेत्र में स्थित है.

ED का आरोप है कि सरकारी धन, ठेकेदारों से प्राप्त रकम और जमीन से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के जरिए अपराध से अर्जित धन का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी की संपत्तियां बनाने में किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *