UP MLC में बीजेपी ने 5 सीटें जीती 1 पर आगे, सपा ने 3 जीती 2 पर आगे; आगरा में सपा प्रत्याशी का रोना काम आया

Spread the love

UP में विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में 11 में से 8 सीटों के नतीजे आ चुके हैं. इसमें भाजपा ने 5 और सपा ने 3 सीटें जीती हैं. 3 सीटों पर काउंटिंग जारी है. इसमें भाजपा एक और सपा दो सीटों पर आगे हैं. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ही भाजपा शिक्षक कोटे की सीट हार गई है और स्नातक पर पीछे चल रही है.

उधर, सीएम योगी के गोरखपुर में पिछड़ने के बाद भाजपा आगे हो गई है. भाजपा ने अभी तक मेरठ टीचर, मेरठ ग्रेजुएट, बरेली टीचर, लखनऊ टीचर और आगरा स्नातक सीट जीती है. गोरखपुर शिक्षक पर आगे है. सपा ने वाराणसी टीचर, आगरा टीचर और झांसी स्नातक जीत ली है. वाराणसी स्नातक और लखनऊ स्नातक पर आगे है.

आगरा में फूट-फूट कर रोने वाले सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल जीत गए हैं. शिक्षक सीट पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को हराया। आकाश ने सतानत छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने की धमकी दी थी.

आगरा की स्नातक सीट भाजपा के मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत ली है. गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी को कांटे की टक्कर मिल रही है. उनकी बढ़त 500 वोट से कम रह गई है.

इससे पहले, भाजपा ने मेरठ स्नातक और शिक्षक दोनों MLC सीटें जीत लीं. स्नातक सीट पर दिनेश गोयल और शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा जीते. बरेली शिक्षक सीट भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीती. लखनऊ शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते.

23 अक्टूबर को 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हुए चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी में उतरे थे. चुनाव बैलेट पेपर से हुआ था। पूरे नतीजे आज दोपहर के बाद साफ हो जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *