UP में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आज दूसरा चरण है. परीक्षा के लिए प्रदेश के 60 जिलों के 1,372 केंद्रों में एंट्री बंद हो गई. प्रयागराज, लचनऊ, प्रतापगढ़ में परीक्षा देने पहुंचे लड़कों के जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई. गोरखपुर में रुमाल तक निकलवा लिया गया.
बरेली में लड़कियों के बाल खुलवाकर चेकिंग की गई. क्लेचर, ईयररिंग और चेन उतरवा ली गई. सीतापुर में महिला अभ्यर्थी अपने जेवर उतारकर परिजनों को देने के बाद परीक्षा सेंटी के अंदर गईं. जिन 60 जिलों में परीक्षा चल रही है, वहां 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
आज करीब 11.80 लाख अभ्यर्थी दो शिफ्ट में परीक्षा देंगे. पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए दोपहर 1 बजे से प्रवेश मिलेगा और 1:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे.
पहले चरण की परीक्षा 25 अक्टूबर को हुई थी. उस दिन 11.80 लाख में से 8.27 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. 1 नवंबर को आखिरी दिन की परीक्षा होगी. परीक्षा में कुल करीब 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
















Leave a Reply