UP के गाजीपुर में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो 30 फीट नीचे गिर गई. हादसे में स्कॉर्पियों सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
आसपास के लोगों ने घटना देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो के गेट तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को अस्पातल भेजा, जहां फर्स्ट एड के बाद उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया जबकि पुलिस ने शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है.
शुरुआती जांच के मुताबिक, स्कॉर्पियो की स्पीड करीब 80-100 के बीच थी. गाड़ी एक्सप्रेस-वे पर लगे लोहे के ग्रिल को तोड़ते हुए कई बार पलटते हुए 30 फीट नीचे गिरी. नीचे एक पोल से टकरा कर रुक गई. गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए. बोनट बुरी तरह डैमेज हो गया. पीछे के दोनों पहिए निकल गए.
घटना मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 340 पर जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास हुआ.
पुलिस के मुताबिक, बलिया निवासी जयराम उपाध्याय (58) अपनी पत्नी क्षमा (55), बेटे अनमोल (28) और तीन अन्य लोगों के साथ बलिया से वाराणसी जा रहे थे. इनमें बलिया निवासी मनोज चौबे (42), मिर्जापुर निवासी रमेश वर्मा (32) और वाराणसी निवासी रत्नेश मिश्रा (40) शामिल थे। स्कॉर्पियो रमेश वर्मा चला रहे थे.
अनमोल के पड़ोसी संतोष शर्मा ने बताया कि अनमोल की मां क्षमा उपाध्याय की काफी समय से तबीयत खराब थी. उन्हीं के इलाज के लिए अनमोल, अपने मामा रत्नेश मिश्रा (40), रिश्तेदार मनोज चौबे और रत्नेश के ड्राइवर रमेश वर्मा के साथ बनारस जा रहे थे. पड़ोसी बताया कि अनमोल की शादी जनवरी में होने वाली थी। रत्नेश ने एक हफ्ते पहले ही नई स्कॉर्पियो खरीदी थी.
एक बजे एक्सप्रेसवे से 30 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो: देर रात करीब एक बजे जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर-340 के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई. हादसे में क्षमा और उनके बेटे अनमोल की मौत हो गई, जबकि मनोज चौबे, रमेश वर्मा और रत्नेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए. जयराम उपाध्याय भी हादसे में घायल हुए या नहीं, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है.
बोनट और डिग्गी बुरी तरह क्षतिग्रस्त: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा देर रात हुआ. अचानक तेज आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो देखा कि एक स्कॉर्पियो एक्सप्रेसवे की लोहे की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर रही थी. रेलिंग से टकराने के बाद गाड़ी कई पलटी खाते हुए नीचे आ गिरी। हादसे में गाड़ी का अगला बोनट और पिछली डिग्गी बुरी तरह पिचक गए. पीछे के दोनों पहिए भी निकल गए.
ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायलों को निकाला: हादसा देखकर ग्रामीणों ने अन्य लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया. इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया.
एयरबैग खुलने के बावजूद मां-बेटे की मौत: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के दौरान स्कॉर्पियो के एयरबैग खुल गए थे, लेकिन हादसा इतना भीषण था कि क्षमा और अनमोल की जान नहीं बच सकी. तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के बाद ग्रीनफील्ड टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को खाई से बाहर निकाला. इसके बाद वाहन को जंगीपुर थाने पहुंचाया गया.
एएसपी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया- “गाड़ी में पांच लोग सवार थे। सभी बलिया से वाराणसी जा रहे थे. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. घायलों का इलाज बनारस में चल रहा है. मामले में जांच की जा रही है.”















Leave a Reply