यूपी में चक्रवात ‘अर्नब’ से बदला मौसम, वाराणसी-अयोध्या में बारिश; कानपुर-लखनऊ व आसपास बादल छाए

Spread the love

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर यूपी में भी दिखने लगा है. गुरुवार सुबह प्रदेशभर में अचानक मौसम बदल गया. वाराणसी, मेरठ और गोरखपुर में बारिश हो रही है. अयोध्या में तेज आंधी के साथ हल्की बरसात हुई जबकि लखनऊ समेत 50 जिलों में बादल छाए हुए हैं. आज प्रदेश के 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ‘अर्नब’ तूफान के असर से तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. IIT कानपुर के अर्थ साइंसेज विभाग के प्रोफेसर जावेद एन. मलिक ने बताया कि यूपी में बारिश, तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

‘अर्नब’ के असर को देखते हुए प्रदेश के राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने सभी जिलों के अफसरों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *