अहोई अष्टमी, दिवाली से लेकर देव दीपावली तक नवंबर में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी सूची

Spread the love

अक्टूबर का महीना आज से खत्म होने जा रहा है और इसी के साथ ही नवंबर 2026 की शुरुआत हो रही है. धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे. नवंबर में अहोई अष्टमी, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएंगे. अगर आप भी आने वाले व्रत-त्योहारों की तैयारी कर रहे हैं, तो नवंबर 2026 के प्रमुख पर्वों की पूरी लिस्ट जरूर नोट कर लें. आइए जानते हैं नवंबर महीने के पूरे व्रत-त्योहार की लिस्ट…

नवंबर 2026 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

1 नवंबर 2026: अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी
5 नवंबर 2026: रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर 2026: धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत
7 नवंबर 2026: काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
8 नवंबर 2026: दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, कमला जयंती
9 नवंबर 2026: अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर 2026: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नववर्ष
11 नवंबर 2026: भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन
13 नवंबर 2026: छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी
14 नवंबर 2026: लाभ पंचमी
15 नवंबर 2026: छठ पूजा का दूसरा दिन, स्कंद षष्ठी
16 नवंबर 2026: वृश्चिक संक्रांति, जैन अष्टाह्निका प्रारंभ
17 नवंबर 2026: गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
18 नवंबर 2026: अक्षय नवमी, आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा
20 नवंबर 2026: देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ
21 नवंबर 2026: तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवोत्थान एकादशी
22 नवंबर 2026: विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत
23 नवंबर 2026: बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस (जैन)
24 नवंबर 2026: देव दीपावली, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, भीष्म पंचक समाप्त
25 नवंबर 2026: मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत (जैन), इष्टि
27 नवंबर 2026: गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *