कानपुर में ट्रेन से कटकर 2 युवकों की मौत: बंद क्रॉसिंग पार करते समय हादसा हुआ, CCTV सामने आया

Spread the love

कानपुर के पनकी में गुरुवार को रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए. घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

एक युवक की हुई पहचान, दूसरे की शिनाख्त नहीं: पुलिस के मुताबिक, एक युवक की पहचान संजीव कुमार उर्फ संजू (35) निवासी समान कटरा, थाना किशनी, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है. दूसरे युवक का शव अधिक क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी. पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

CCTV में कैद हुआ हादसा: जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक घर जल्दी पहुंचने के लिए पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे. इसी दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *