प्रयागराज में मैराथन में बवाल: कुर्सियां तोड़ीं, सर्टिफिकेट लूटे; 5 से 6 हजार की भीड़ भड़की

Spread the love

प्रयागराज में शनिवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन के दौरान जमकर बवाल हो गया. प्रतिभागियों ने कुर्सियां तोड़ डालीं. मंच पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे. सर्टिफिकेट की लूट मचा दी. प्रतिभागी एक-दूसरे से सर्टिफिकेट छीनने लगे.

आरोप है कि मैराथन में रजिस्ट्रेशन के बाद बिना नियम और झंडी दिखाए दौड़ शुरू कर दी गई. इससे प्रतिभागी भड़क गए. उन्होंने आयोजन करने वालों और पुलिस की गाड़ियों को घेर लिया. पुलिस ने प्रतिभागियों को खदेड़कर हालात संभाले.

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नैनी में भाजपा यमुनापार ने मैराथन का आयोजन कराया था. इसमें 5 से 6 हजार लोग शामिल हुए थे.

देखिए हंगामे की तस्वीरें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *