कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जूही डिपो के पास देर रात बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत हो गयी जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से हैलट अस्पताल ले जाए जाने पर इलाज के दौरान वसीम कुरैशी (25) की की मौत हो गई, बाकी अन्य घायलों का उपचार जारी है।
किदवई नगर पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब ढाई बजे लाल कॉलोनी चौकी क्षेत्र में जूही डिपो के पास बाइक (यूपी 78 जेएच 6660) और स्कूटी (यूपी 78 जेसी 4926) की भिड़ंत हो गई। बाइक पर सवार गोलू पुत्र बिजली सिंह और दीपक पुत्र मुन्नीलाल निवासी पॉपुलर धर्मकांटा और स्कूटी सवार वसीम कुरैशी निवासी बाबरपुर, अजीतमल (औरैया) गंभीर रूप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान वसीम ने दम तोड़ दिया। गोलू की हालत स्थिर बताई गई है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे करा दिया। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
















Leave a Reply