राजस्थान के झुंझुनूं में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, सड़क बना रहे थे; मशीन HT लाइन की चपेट में आ गयी

Spread the love

राजस्थान के झुंझुनूं के उदयपुरवाटी के छापोली गांव में सोमवार सुबह 10 बजे सड़क बना रहे 8 मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। साथ ही 5 लोग झुलस गए। उनका उदयपुरवाटी सीएचसी में इलाज चल रहा है।

उदयपुरवाटी एसएचओ रामपाल ने बताया- रोड़ी-बजरी मिलाने के काम में आने वाली एक मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई।

इससे उसमें करंट दौड़ गया। वहां काम कर रहे मजदूर करंट की चपेट में आ गए। हाईवोल्टेज लाइन का तार रोडी-बजरी (कंक्रीट) मिक्सर मशीन के हाइड्रोलिक जैक से टच हुआ था। घटना के बाद ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया।

हादसे में हालेड़ा मंडावरा निवासी हरिराम गुर्जर (30), मंगलचंद गुर्जर (22), कालूराम गुर्जर (29) और पवन गुर्जर (23), छापोली निवासी विष्णु सैनी (38), सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30), मुकेश सैनी (27) और फतेहचंद सैनी (32) की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *