अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी की जो बाइडन संग बैठक शुरू, राष्ट्रपति के घर हो रही बातचीत

Spread the love

क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी बाइडन के आवास ग्रीनविले पहुंचे, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया. बाइडन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को भी डेलावेयर स्थित अपने घर पर आमंत्रित किया. यह मुलाकात अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से कुछ समय पहले हो रही है, इसलिए इस दौरे का खास माना जा रहा है.

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं. इस दौरे पर पीएम मोदी क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. साथ ही कई द्विपक्षीय मीटिंग होने की भी संभावना है. नरेंद्र मोदी बतौर पीएम अब तक 8 बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं और अब नौवीं यात्रा पर हैं. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे. 

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जो 21 सितंबर को डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होगा. यह सम्मेलन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेजबानी में होगा. इसके बाद 22 सितंबर को वह न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी अपने दौरे के आखिरी दिन 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र के ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ में भी हिस्सा लेंगे.

भारतीय प्रधानमंत्रियों के अमेरिका दौरे 

पीएम मोदी के इस दौरे के बीच भारतीय प्रधानमंत्रियों के इतिहास पर नजर डालते हैं तो मिलता है कि पहले पीएम रहे जवाहर लाल नेहरू अपने कार्यकाल के दौरान 4 बार अमेरिका की यात्रा पर गए थे. मोदी और उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सहित अब तक कुल 9 भारतीय प्रधानमंत्रियों ने आधिकारिक रूप से अमेरिका का दौरा किया है. पीएम रहे मनमोहन सिंह ने 8 बार अमेरिका की यात्रा की, जबकि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 4 बार अमेरिका का दौरा किया. वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी भी 4 बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं. इसके अलावा पीएम रही इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने (3 बार), पी.वी. नरसिम्हा राव (2 बार), और मोरारजी देसाई व आई.के. गुजराल 1-1 बार अमेरिका के दौरे पर जा चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *