श्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा इस तरह उन्होंने मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़ ) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उनके लिए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स बोली लगा रहे थे. श्रेयस का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था. इससे पहले उनको कोलकाता नाइटराइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था.
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
- श्रेयस अय्यर: 26.75 करोड़ रुपये (PBKS: 2025)
- मिशेल स्टार्क: 24.75 करोड़
- पैट कमिंस: 20.05 करोड़
- अर्शदीप सिंह: 18 करोड़ (PBKS 2025)
- सैम करन: 18.5 करोड़
- कैमरन ग्रीन: 17.5 करोड़
- बेन स्टोक्स: 16.25 करोड़
- क्रिस मॉरिस: 16.25 करोड़
- युवराज सिंह: 16 करोड़
- निकोलस पूरन: 16 करोड़

मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन दो दिन हो रहा है. आज (24 नवंबर) आईपीएल नीलामी का पहला दिन है. ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है. मेगा ऑक्शन में कुल मिलाकर 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. अधिकतम 204 खिलाड़ी नीलाम हो सकेंगे. यह आईपीएल का 18वां ऑक्शन हैं.
आईपीएल ऑक्शन का लाइव प्रसारण Star Sports पर हो रहा है.
स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स में गए
मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा. स्टार्क को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भी रुचि दिखाई, लेकिन आखिरी बाजी दिल्ली के हाथ लगी. मिचेल इस ऑक्शन से पहले तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर थे. स्टार्क को पिछले सीजन में केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था.
















Leave a Reply