सुल्तानपुर में बेटे ने पिता की मौत पर श्मशान घाट पर डांस किया, बोला- ख़ुशी-ख़ुशी विदा किया

Spread the love

UP के सुल्तानपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने अपने पिता की मौत पर श्मशान घाट पर डांस किया और बैंड बाजे के साथ अंतिम संस्कार किया. यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. मृतक के बेटे श्रीराम ने तेरहवीं के दिन भी जश्न मनाया और परिवार के सदस्य और जानकारों को भोज कराया.

जब श्रीराम से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा, “अंतिम विदाई रोते हुए नहीं, बल्कि नाचते-गाते हुए करनी चाहिए. रोने से आत्मा को तकलीफ होती है, और यह भी जीवन का उत्सव है, जिसे इसी तरह मनाना चाहिए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *