फतेहपुर में चलती स्कूली वैन में लगी भीषण आग, बच्चों ने कूद कर अपनी जान बचाई

Spread the love

रिजवान उददीन
फतेहपुर जिले में चलती स्कूली वैन अचानक आग का गोला बन गई. वैन में मौजूद बच्चों सहित चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई. आग इतनी भीषण थी की स्कूली वैन धू-धूकर जलती रही हालाकि इस दौरान काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा है. ड्राइवर व स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है.

वहीं इस मामले में सीओ सिटी सुशील कुमार दुबे ने बताया थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत तेलियानी ब्लाक के पास जेल रोड पर एक स्कूली मारुति वैन में अचानक आग लग गई जिसमें पांच लोग सवार थे ड्राइवर द्वारा तत्काल पांचों बच्चों को निकाला गया तथा आग बुझाने का प्रयास किया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा मौके पर पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची जिसके चलते आग को बुझाया गया. किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *